Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Census: Three blocks per staff member

जनगणना: एक कर्मचारी पर तीन ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Census: Three blocks per staff member
मथुरा। जनगणना शुरू होने से पहले ही कार्य आवंटन पर सवाल उठने लगे हैं। इसमें किसी प्रगणक को दो से तीन ब्लॉक सौंप दिए हैं तो कहीं-कहीं एक ही सुपरवाइजर के जिम्मे आठ से नौ प्रगणक कर दिए हैं। आवंटन में असमानता पर प्रगणक एवं सुपरवाइजरों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के भूतेश्वर जोन में जनगणना के द्वितीय चरण की एलॉटमेंट डिटेल्स रिपोर्ट 14 नवंबर को जारी की गई। इसके अनुसार सर्कल संख्या 023, 038 और 058 में सुपरवाइजरों को नौ-नौ, जबकि 006, 033 और 085 में आठ-आठ प्रगणक ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। जबकि महारजिस्ट्रार (आरजीआई) के निर्देशों में छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की व्यवस्था का प्रावधान है।
विज्ञापन

सर्कल संख्या 051 के खाजनवती और सचि यादव को तीन-तीन प्रगणक ब्लॉक दे दिए गए हैं। इसके साथ ही सर्कल संख्या 001, 006, 009, 020, 023, 024, 038, 044, 045, 046, 058, 068, 069 और 074 में भी प्रगणकों को दो-दो प्रगणक ब्लॉक आवंटित कर दिए गए हैं। इससे कई प्रगणकों पर 2200 से 1500 तक की आबादी की जिम्मेदारी दे दी गई है। जबकि एक प्रगणक पर एक ब्लॉक की मात्र 700 से 800 की आबादी का ही प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरक्षित कर्मचारियों को कार्य सौंपने का प्रावधान
किसी प्रगणक के हटने या नए ब्लॉक बनने पर जनगणना के लिए पहले से आरक्षित 10 प्रतिशत कर्मचारियों की सूची से स्वतंत्र प्रगणक नियुक्त करने का प्रावधान है। वहीं ज्यादा ब्लॉक होने पर आरक्षित कर्मचारियों को ब्लॉक की जिम्मेदारी देने का प्रावधान है।


मात्र 35 दिन में त्रुटिरहित गणना होगी चुनौतीपूर्ण
जनगणना में एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और जातीय गणना डिजिटल एप पर दर्ज करनी है। ऐसे में 35 दिनों में दोहरे या तिहरे ब्लॉक की जिम्मेदारी वाले प्रगणकों के सामने 1500 से 2200 की आबादी की जनगणना करना चुनौतीपूर्ण होगा।


---
जनगणना में कर्मचारियों के कार्य का आवंटन रेशलाइजेशन प्रक्रिया के तहत किया गया है। इसमें कहीं भी किसी भी प्रगणक और सुपरवाइजर पर कोई भी अतिरिक्त कार्य भार नहीं सौंपा गया है। सभी को उचित तरीके से कार्य का आवंटन किया गया है।-प्रियंका सिंह, अपर नगर आयुक्त/चार्ज अधिकारी (जनगणना), भूतेश्वर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed