Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Census Begins Amidst Scorching Heat

Mathura News: भीषण गर्मी में जनगणना शुरू, पहले ही दिन आईं चुनौतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Census Begins Amidst Scorching Heat
मथुरा। जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) का शंखनाद हो गया है। शुक्रवार से शुरू होकर यह महाअभियान आगामी 20 जून 2026 तक चलेगा। भीषण गर्मी के बीच पहले दिन प्रगणकों (शिक्षकों) को व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां ऐप लॉग-इन न होने से शिक्षक परेशान रहे, वहीं दूसरी तरफ फील्ड में रूट मैप की धुंधली तस्वीरों और जनता के असहयोग ने काम की धीमी रही।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि भीषण गर्मी में सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 4 बजे के बाद का समय तो निर्धारित कर दिया लेकिन ड्यूटी अधिक दूरी पर लगी है। गर्मी में काम करने के बदले शिक्षकों ने अर्जित अवकाश (ईएल) की मांग उठाई है। शिक्षकों के मोबाइल में ऐप खुल ही नहीं रहा है और यूजर आईडी इनवेलिड की समस्या आ रही है। इस तकनीकी खामी को दूर कराने के लिए तपती धूप में शिक्षकों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई वार्डों में भवनों की संख्या आवंटित लक्ष्य से अधिक होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

-----------------

मोबाइल में ऐप खुल ही नहीं रहा है और यूज़र आईडी इनवेलिड की समस्या आ रही है। इस खामी को दूर कराने के लिए शिक्षकों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। - हरीश चौधरी, सुपरवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पहला दिन रूट मैप तैयार करने में ही निकल गया। जो मैप मिला है, उसकी स्पष्टता बहुत कम है, जिससे ब्लॉक तय करने में दिक्कत आ रही है। तैयारी प्रभावित हो रही है।— मुकेश कुमार, प्रगणक




आंकड़ों में समझें जनगणना का प्लान......
अभियान की अवधि: 22 मई से 20 जून 2026 तक।
तैनात प्रगणक: 4,600 और तैनात पर्यवेक्षक: 770
सुपर विजन टीम: 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 9 जोनल मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed