फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CDO suspended two for negligence in stubble management while salary of 34 has been withheld In Mathura

Mathura: पराली प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर दो निलंबित, 34 का वेतन रुका; अब तक 21 हजार क्विंटल पराली एकत्र

Tue, 17 Oct 2023 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 09:32 PM IST
सार

मथुरा में पराली प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने दो लोगों को निलंबित किया है। साथ ही 34 का वेतन रोका है। अब तक 21 हजार क्विंटल पराली एकत्र की गई है। 

विज्ञापन
CDO suspended two for negligence in stubble management while salary of 34 has been withheld In Mathura
जल रही पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पराली प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने कड़ी कार्रवाई की है। दो टीएसी को निलंबित कर 14 न्याय पंचायत स्तरीय और 20 ग्राम पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन


सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पराली एकत्रित करने के लिए 80 से ज्यादा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। अब तक 11 हजार क्विंटल पराली गोशालाओं में भेजी गई है। जबकि एक हजार क्विंटल पराली अडानी प्लांट पर भेजी गई है। पिछले दिनों में 10 प्रतिबंधित कंबाइंड हार्वेस्टर मशीनें सीज की गई हैं। चेतावनी दी कि पराली प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सीडीओ के आदेश पर पराली प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर टीएसी रविंद्र प्रभाकर और नरेंद्र पाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

14 न्याय पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी

न्याय पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी में विष्णु शर्मा स.वि.अ (सहकारिता), विनय प्रकाश अवर अभियंता (लघु सिंचाई), सतीश चंद शर्मा स.वि.अ (पंचायत), सुनील कुमार सिंह अवर अभियंता (अपर आगरा कैनाल), राकेश बाबू कर्दम स.वि.अ (आईएसबी), खड़ग सिंह वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक, महेंद्र शर्मा स.वि.अ (क.र), बिजेंद्र सिंह स.वि.अ (कृषि रक्षा), हरिपाल सिंह अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण, शिवनेश पचौरी स.वि.अ (समाज कल्याण), तरुण गौतम बीओ पीआरडी, विजय सिंह स.वि.अ (पंचायत), उदयवीर सिंह स.वि.अ (सहकारिता) और गजेंद्र सिंह तोमर स.वि.अ (पंचायत) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी में रविंद्र प्रभाकर टीएसी, जितेंद्र कुमार एटीएम, लोकेंद्र देव सिंह एटीएम, पंकज परिहार लेखपाल, रामबाबू सैनी लेखपाल, नरेंद्र पाल सिंह टीएसी, राम भरोसी एटीएम, राकेश कुमार यादव लेखपाल, विकास उपाध्याय ग्रा.वि.अ, नानकराम ग्रा.पं.अ, मयंक सिंह लेखपाल, भौमेश गौतम लेखपाल, गुड्डू लेखपाल, गोविंद सारस्वत लेखपाल, लोकेंद्र देव सिंह एटीएम, सुमित पाठक लेखपाल, राजेश कुमार प्रथम ग्रा.वि.अ, अमर सिंह लेखपाल, बनी सिंह लेखपाल, कमल सिंह लेखपाल, प्रियांशु श्रीवास्तव शामिल हैं।


पराली प्रबंधन के लिए प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  -मनीष मीना, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed