फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cctv,GRP

Mathura News: जीआरपी जंक्शन से भरतपुर तक खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
cctv,GRP
अन्य केंद्र
विज्ञापन

जीआरपी जंक्शन से भरतपुर तक खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
जंक्शन के सीसीटीवी में बिना बच्ची के दिखी महिला, दो वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जंक्शन से भरतपुर की बावरिया महिला की बच्ची को चोरी किए जाने के मामले में जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से लेकर भरतपुर तक के सीसीटीवी की फुटेज देखना प्रारंभ कर दिया है। इससे यह तय करना है कि बच्ची वास्तव में कहां से चोरी हुई है। जानकारी रहे जीआरपी जंक्शन के सीसीटीवी में महिला बच्ची के साथ कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। महिला द्वारा जीआरपी में दो वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
६ जनवरी की रात को भरतपुर की कच्ची बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी बावरिया महिला फूलवती परिजन के साथ भटिंडा पंजाब जाने के लिए आई। इसी दौरान उसने तथा परिजन ने शराब पी। इसी दौरान आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद परिजन भटिंडा चले गए और फूलवती बच्ची के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में नए फुटओवर ब्रिज के नीचे सोती रह गई। सुबह उठी तो उसके पास से बच्ची गायब थी। उसे लगा कि बच्ची को परिजन साथ ले गए हैं लेकिन जब उसने भरतपुर लौटकर परिजन से बातचीत की तो पता लगा कि बच्ची परिजन के पास नहीं है। इसके बाद उसने जीआरपी में तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब सीसीटीवी देखा तो उसमें महिला बच्ची के साथ दिखाई नहीं दी। अब जीआरपी बच्ची की खोज तो कर ही रही है लेकिन साथ ही वह यह भी जानकारी करने का प्रयास कर रही है कि वास्तव मेें महिला के पास से बच्ची कहां से गायब हुई है। इसी के चलते न केवल जीआरपी ने मथुरा जंक्शन के आसपास के सीसीटीवी देखे हैं बल्कि उन लोगों से भी बातचीत की है जिनके पास महिला गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकान तथा ऑटो वाले से भी पूछताछ
जीआरपी ने उस शराब की दुकान जहां से महिला तथा परिजन ने शराब खरीदी थी पूछताछ की है, साथ ही उस ऑटो वाले से भी बातचीत की है जिस ऑटो में बैठकर वह जंक्शन तक पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार दोनों से पूछताछ में बच्ची के साथ होने की पुष्टि नहीं हुई है। जीआरपी की टीम अब भरतपुर में छानबीन कर रही हैं तथा भटिंडा से परिजन को वापस बुलाया गया है। एसपी जीआरपी मुश्ताक अहमद ने बताया कि जल्द ही बच्ची के गायब होने के सही स्थान की जानकारी होने पर बच्ची को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed