{"_id":"58a1c59a4f1c1b5733d84c69","slug":"cctv-camera-security-on-mathura-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 सीसी कैमरों की जद में रहेगा जंक्शन रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 सीसी कैमरों की जद में रहेगा जंक्शन रेलवे स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सुरक्षा के तहत अब 62 सीसीटीवी कैमरों में सभी गतिविधियां कैद होंगी। इसके लिए स्टेशन पर 60 कैमरे लगाए भी जा चुके हैं। यह सभी सीसीटीवी कैमरे मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, वीआईपी एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, सेकंड एंट्री, थर्ड एंट्री और यार्ड में लगाए गए हैं।
इन कैमरों के माध्यम से स्टेशन पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी रखने के लिए आरपीएफ थाने के समीप कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां चार बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। आरपीएफ इसकी मॉनीटरिंग करेगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि अभी कंट्रोल रूम और सीसी कैमरे का काम हो रहा है। 60 कैमरे लगाए जा चुके हैं। जल्द ही कंट्रोल रूम आरपीएफ को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।