{"_id":"ddd7a550b61d1c4462161eacf2b3b454","slug":"cctv-camera-and-alrm-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर अब कडे़ कदम उठाए जाएंगे। इनमें प्रत्येक स्कूल में सुरक्षा अधिकारी तैनात करने, सीसी कैमरे लगाने, बाउंड्रीवाल बनवाने, अलार्म सिस्टम लगाने संबंधी इंतजाम शामिल हैं। मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने सभी स्कूल संचालकों को इस संबंध में निर्देश दिए।
ज्ञानदीप शिक्षा भारती विद्यालय के सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी ने जिले के समस्त स्कूल संचालक और प्रधानाचार्यों के साथ विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। डीएम राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय अपने यहां एक सुरक्षा अधिकारी तैनात करें, जो लगातार पुलिस के संपर्क में रहे। प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
बाउंड्रीवाल न हो अथवा छोटी हो तो उसे बनवाया जाए। अलार्म सिस्टम लगाया जाए और इसका स्विच संस्था प्रमुख के कक्ष में लगा हो। जिससे आवश्यकता होने पर इसका उपयोग किया जा सके। सभी संस्था प्रमुख अपनी संस्थाओं की सुरक्षा का प्रारूप तैयार कर उसकी एक प्रति संबंधित तहसील के एसडीएम और दूसरी प्रति स्थानीय पुलिस थाने में दें।
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि अलार्म सिस्टम को पुलिस नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाए। उन्होंने विद्यालयों में वॉकी-टॉकी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। विद्यालय के वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को जरूरी बताया।
डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने डीएम-एसएसपी को आश्वस्त किया कि सभी आदेशों का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बैठक के अंत में ज्ञानदीप के सचिव मोहनस्वरूप भाटिया ने आभार जताया। एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सभी एसडीएम, सीओ और बीएसए समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।