{"_id":"57406c7c4f1c1bda6aac79bb","slug":"cbse-result-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं: आदिश जैन ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं: आदिश जैन ने किया टॉप
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। रिजल्ट आने से पहले साइबर कैफे पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था। परीक्षा परिणाम देखते ही उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। विज्ञान वर्ग में 97.2 अंक प्राप्त कर कोसीकलां के आदिश जैन जिले में प्रथम स्थान पर रहे। कामर्स वर्ग में पायल-विशाल ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है।
जिले में सीबीएसई के लगभग 65 विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 6000 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षाएं दी थीं। जिनमें से कोसीकलां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आदिश जैन ने 97.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा पायल मेहता, अमरनाथ पब्लिक स्कूल के छात्र विशाल अरोरा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कला वर्ग में रतनलाल फूलकटोरी देवी की छात्रा टीना गुप्ता ने भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तक 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया था। जैसे ही विद्यार्थियों को जानकारी हुई तो साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। कुछ परीक्षार्थियों ने मोबाइल पर ही परिणाम देख लिया। उम्मीद के अनुरूप नंबर पाने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान तो कम नंबर पाने वाले मायूस दिखाई दिए।
विज्ञापन
नौ केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
इस बार सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें डीपीएस रिफाइनरी, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सरस्वती कुंड, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, परमेश्वरी देवी धानुका विद्या मंदिर वृंदावन, जिंदल पब्लिक स्कूल कोसीकलां और सरस्वती विद्या मंदिर कोसीकलां विद्यालय शामिल हैं।