{"_id":"625da7245d854a468c5fa2f5","slug":"cbse-exam-will-be-held-at-31-centers-in-the-district-mathura-news-mtr5162850156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ३१ केंद्रों पर होगी सीबीएसई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ३१ केंद्रों पर होगी सीबीएसई की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सीबीएसई की परीक्षाएं २६ अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। इस बार इन परीक्षाओं में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जनपद में सीबीएसई परीक्षा के लिए ३१ केंद्र बनाए गए हैं, जहां १९६८९ छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देंगे।
यूपी बोर्ड के बाद अब सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसके लिए जनपद में ३१ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह संख्या गत परीक्षा केंद्रों से अधिक है। कोविड के दृष्टिगत नए नियमों के चलते एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र इस बार बढ़ाए गए हैं। पहली बार जनपद के ग्रामीण अंचल में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में १०७ विद्यालयों में अध्ययनरत हाईस्कूल के ८४२४ और इंटर के ११२६५ छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
२६ अप्रैल से शुरू हो रही यह परीक्षा १५ जून तक चलेगी। कोविड को देखते हुए पूर्व की परीक्षा व्यवस्था में इस बार परिवर्तन किया गया है। प्रत्येक कक्षा कक्ष में अब सिर्फ १८ परीक्षार्थियों को बिठाने का प्रावधान किया गया है। परीक्षा शुरू होने का समय प्रात: १०:३० बजे होगा, जो दोपहर १२:३० बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
पांच उड़न दस्ते होंगे गठित
जनपद के ३१ परीक्षा केंद्रों के लिए पांच उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दस्ते में एक वरिष्ठ प्रधानाचार्य और दो अन्य प्रधानाचार्य होंगे। प्रत्येक उड़न दस्ते को प्रत्येक दिन छह केंद्रों का निरीक्षण करना है। जनपद में उड़न दस्तों के गठन की प्रक्रिया सीबीएसई के स्तर से की जाएगी।
१० बजे तक होगी प्रवेश की अनुमति
किसी भी परीक्षा केंद्र पर १० बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। १० बजे से पहले हर हाल में परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश करना होगा। इस बार ३१ केंद्र पर १९ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मथुरा जनपद में परीक्षा देंगे।
-अनिल यदुवंशी, जिला समन्वयक, सीबीएसई