फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cbi team reaches mathura

मथुरा पहुंची सीबीआई टीम, पुलिस से लिए रिकार्ड

Thu, 23 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 23 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
cbi team reaches mathura
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
जवाहरबाग कांड में मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम बुधवार को मथुरा पहुंची। पांच सदस्यों की टीम ने डीएम और एसएसपी के साथ क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। पुलिस से इस घटना से जुड़े दस्तावेज लिए। अफसरों का कहना है कि अब जांच के लिए सीबीआई टीम मथुरा में ही कैंप करेगी।
विज्ञापन


जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को मथुरा पहुंची। पांच सदस्यों की टीम ने डीएम नितिन बंसल और एसएसपी मोहित गुप्ता से मुलाकात की। जवाहरबाग हिंसा के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम से भी मुलाकात की गई। जवाहरबाग हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच ने की थी। उनसे जांच से संबंधित रिकार्ड भी लिए गए हैं। इसके बाद जवाहरबाग का दौरा किया। वहां जाकर उस प्वाइंट को भी देखा जहां से दीवार तोड़कर पुलिस दाखिल हुई थी। इसी के पास कब्जाधारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


क्राइम सीन का पूरा नक्शा भी सीबीआई वालों ने बनाया है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही उन पुलिस वालों के भी बयान होंगे जो जवाहरबाग को खाली कराने पहुंचे थे। मार्च 2014 से दो जून 2016 तक मथुरा में तैनात रहे अधिकारियों के भी बयान होने हैं। बताया जाता है कि अब सीबीआई की टीम जांच के लिए मथुरा में ही कैंप करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक आयोग 31 मार्च को देगा रिपोर्ट
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को 31 मार्च तक अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। हालांकि अब बहुत कुछ नई सरकार पर भी निर्भर करेगा। वैसे अब तक न्यायिक आयोग की जांच का अगला कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। गवाही के लिए टीम कब आएगी यह भी अब तक तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed