फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI arrested senior manager of UCO Bank while accepting bribe of Rs 2 lakhs

UP: बैंक की रिश्वतखोर महिला मैनेजर... एक करोड़ के लोन के लिए दो लाख की डिमांड, CBI ने रंगे हाथ की गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Sep 2025 12:41 AM IST
सार

मथुरा में यूको बैंक की सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह और उनके सहयोगी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ सीबीआई ने गिरफ्तार किया। यह रिश्वत स्वीकृत एक करोड़ रुपये के ऋण के मामले में मांगी गई थी। 

विज्ञापन
CBI arrested senior manager of UCO Bank while accepting bribe of Rs 2 lakhs
सीबीआईडेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा में सीबीआई ने सोमवार को कोतवाली रोड स्थित यूको बैंक से सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह व उसके एक सहयोगी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई दोनों को अपने साथ ले गई। देर शाम सीबीआई की ओर से प्रेसनोट जारी होने पर इसकी जानकारी हो सकी। पूरा मामला बैंक शाखा द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये के ऋण से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चाैक निवासी राधाकृष्ण फ्लोर मिल के संचालक मुरारी लाल ने कोतवाली रोड स्थित यूको बैंक में एक करोड़ के ऋण के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऋण स्वीकृत भी हो गया। इसके बाद 90 लाख रुपये की धनराशि फर्म के खाते में स्थानांतरित कर दी गई। 10 लाख रुपये सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह ने रोक दिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गरिमा सिंह ने बकाया 10 लाख रुपये खाते में स्थानांतरित करने के लिए उनसे चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। यह रिश्वत उन्होंने स्वीकृत ऋण एक करोड़ का चार प्रतिशत कमीशन बताते हुए मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सीबीआई से करने के साथ ही दो किस्तों में धनराशि देने के लिए सीनियर मैनेजर को तैयार कर लिया। इसके बाद सोमवार को सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछा दिया।
मुरारीलाल के पुत्र सोनू ने पहली किस्त के रूप में सोमवार की दोपहर दो लाख रुपये की धनराशि सीनियर मैनेजर और उनके एक निजी सहयोगी आरिफ मोहम्मद को बैंक शाखा में जाकर दी। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की धनराशि हाथ में ली, सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

प्रेसनोट जारी होने के बाद हुई लोगों को जानकारी
बैंक में अचानक सीनियर मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी से लोगों में खलबली मच गई है। सीबीआई की टीम सादा कपड़ों में थी, जिसके चलते कोई समझ ही नहीं पाया कि आखिर वे कौन हैं। स्थानीय पुलिस को भी सीबीआई ने कार्रवाई की केवल जानकारी ही दी। सोमवार को देर शाम जब सीबीआई ने प्रेसनोट जारी कर पूरे मामले की जानकारी साझा की तो लोगों को पता चला कि मामला सीबीआई से जुड़ा है।
 

आरोपियों को टीम ले गई अपने साथ
सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि यूको बैंक से सीबीआई की एक टीम सीनियर मैनेजर व एक अन्य को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस को केवल कार्रवाई की सूचना दी गई थी, कार्रवाई में उनका कोई सहयोग नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed