फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cause of death not clear in post mortem report of commission agent, viscera safe

Mathura News: आढ़ती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear in post mortem report of commission agent, viscera safe
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके की बैंक कॉलोनी के रहने वाले आढ़ती योगेंद्र कुमार गर्ग की मौत का कारण पोस्टमार्टम स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। आगरा एफएसएल में इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर, शनिवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित बैंक काॅलोनी में रहने वाले 52 वर्षीय योगेंद्र कुमार गर्ग की कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त है। वह बृहस्पतिवार दोपहर आढ़त से बचपन के दोस्त विजय अग्रवाल निवासी गुरु नानक नगर के पास गए। वहां से रात लगभग नौ बजे करीब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भजन सुनने की बात कहकर निकले। इससे पूर्व पत्नी रिचा गर्ग को भी फोन कर बताया कि उनके लिए खाना न बनाएं। देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शिवताल कुंड के पास स्कूटी खड़ी मिली। देर रात शिवताल कुंड में योगेंद्र का शव मिला। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि योगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम रात को ही डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं आया है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक के भाई आशीष ने अपने भाई के दोस्त विजय अग्रवाल व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed