{"_id":"572e32984f1c1b01045cd272","slug":"cause-of-death-is-diarrhoea","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैजा से पड़ रहे बीमार, इसी लाइन पर उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैजा से पड़ रहे बीमार, इसी लाइन पर उपचार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में मिड डे मील प्रकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम आवासीय कालोनी में उल्टी और दस्त के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखने के लिए लखनऊ से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम शनिवार को मथुरा पहुंच गई।
टीम में शामिल संयुक्त निदेशक बीके सिसौदिया, जेपी के अलावा अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एचएस दानू ने सबसे पहले महर्षि दयानंद अस्पताल में भर्ती रोगियों को देखा और तीमारदारों से बीमारी की वजह की जानकारी ली।
इसके बाद मरीजों से सीधे बात कर उनका हाल जाना। इसके बाद टीम स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंची और फिर डायट में बने अस्थायी अस्पताल में रोगियों से उनका हाल जाना।
डा. दानू ने बताया कि प्राइमरी तौर पर बीमारी डायरिया और हैजा ही है। हम इसी लाइन पर रोगियों को उपचार दे रहे हैं। इसी के साथ नमूना की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि मरीजाें के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उनका कहना है कि यहां हैजा की स्थिति ही है। ज्यादातर मरीजों को इस बीमारी ने ही जकड़ा हुआ है। सभी का उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा भी टीम के साथ रहे।
विज्ञापन
हैजा के कारण...
-दूषित पानी या फिर खाद्य पदार्थों के सेवन से
-पानी की सप्लाई में लीकेज से
-कटे-सड़े फल फलों के खाने से
-खुले में शौच करने, खाने से पूर्व ठीक से हाथ साफ न करने से
बचाव के उपाय
-पानी को उबाल कर ठंडा कर पीएं
-20 लीटर पानी में एक गोली क्लोरीन की डालकर सेवन करें
-घर के आसपास पानी को जमा न होने दें
-उल्टी-दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं