{"_id":"590b79704f1c1b4a63442a66","slug":"caught-the-illegal-trade-of-medicines-in-raya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राया में दवा का अवैध कारोबार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राया में दवा का अवैध कारोबार पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
Updated Fri, 05 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया के व्यापारी मोहल्ला में औषधि विभाग के अफसरों ने गुरुवार को छापेमारी कर दवा का अवैध कारोबार पकड़ा। यहां बिना लाइसेंस के ही घर से दवा का कारोबार किया जा रहा था। एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया है। टीम को देख दुकान बंद कर भागने वाले दुकानदार की दुकान सील कर दी गई है। छापेमारी से दवा विक्रेता शटर गिराकर भाग गये। एसडीएम महावन अनुनय झा और औषधि विभाग के सहायक आयुक्त आगरा पीके मोदी के नेतृत्व में व्यापारी मोहल्ला में राजेश और नाजिम शाह के घर पर छापा मारा। दोनों भाई मेडिकल स्टोरों पर दवा वितरण का कार्य करते हैं। राजेश कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसके यहां से करीब आठ हजार रुपये की दवाएं मिली हैं। दवा को सील कर दिया गया है। बरामद दवाओं में से सात दवाओं के नमूने जांच को भेजे हैं। राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां से टीम शकील के मेडिकल स्टोर पर पहुंची, शकील दुकान बंद कर भाग गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। दवा विक्रेता को 13 मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है। मामले में जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीम में सीओ महावन सुरेन्द्र यादव, औषधि निरीक्षक आगरा रमेश यादव, फिरोजाबाद के सुनील कुमार व पुलिस बल था।
विज्ञापन
टीम में सीओ महावन सुरेन्द्र यादव, औषधि निरीक्षक आगरा रमेश यादव, फिरोजाबाद के सुनील कुमार व पुलिस बल था।