फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   caught on camera two accused of assault on minor girl identified in mathura

UP: बालिका से हैवानियत...तीन हजार कैमरे खंगाले, छह टीमें कर रहीं दरिंदों की तलाश; गांव में फोर्स तैनात

Mon, 03 Nov 2025 08:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Nov 2025 08:36 PM IST
सार

बालिका से हैवानियत करने के आरोपियों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने करीब तीन हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद आरोपियों के स्केच तैयार कराए गए हैं।

विज्ञापन
caught on camera two accused of assault on minor girl identified in mathura
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

मथुरा के मगोर्रा के एक गांव में अनुसूचित जाति की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों की सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर स्केच तैयार किए गए हैं। आरोपियों के स्केच आसपास के थानों में भी भेजे जाएंगे। छह टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


मगोर्रा के एक गांव में शनिवार की शाम को कुएं पर कपड़े धो रही बालिका को बाइक सवार दो नकाबपोशों ने पकड़ लिया था। उसे जबरन धर्मस्थल के पास ले जाकर हैवानियत की थी। बालिका अब भी सदमे से नहीं उबर सकी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने मगोर्रा के आसपास से लेकर राजस्थान की सीमा तक करीब तीन हजार सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों के फुटेज मिल सके। एसएसपी श्लोक कुमार इस मामले की खुद मॉनटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस गांव में घटना हुई है, उसकी सीमाएं राजस्थान से सटी हुई हैं। ऐसे में आरोपियों के राजस्थान की तरफ भागने का अनुमान है। एसओजी के साथ ही छह पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed