{"_id":"5787d9274f1c1b081b13f3d9","slug":"cashier-beaten-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने स्कूल के कैशियर को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने स्कूल के कैशियर को पीटा
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में कैश जमा करने गए स्कूल के कैशियर को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटने और चौकी में बंद करने का मामला सामने आया है। लोगों के हंगामे पर सौंख चौकी प्रभारी ने माफी मांगी और आरोपी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट थाना प्रभारी मगोर्रा को दी है। थाना प्रभारी के आरोपियों को चौकी से हटाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
बताया गया है कि कस्बा के बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्यालय के कैशियर अशोक कुमार गुरुवार को फीस के छह लाख रुपये सौंख में गोवर्धन रोड स्थित एसबीआई की शाखा में जमा करने गए थे। यहां बैंक के कैशियर ने कैश में 500 रुपये के दो नोट नकली होने के शक पर राशि जमा करने से रोक दी। आरोप है कि इस पर बैंक में पुलिस चौकी की ओर से गए तैनात होमगार्ड ने अशोक कुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दरोगा और पुलिसकर्मी व होमगार्ड को बुला लिया।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आते ही कैशियर की पिटाई की और मोटर साइकिल पर बैठा कर चौकी ले गए। हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर विद्यालय प्रबंधन के लोग चौकी पहुंचे, तब तक वहां से तीन पुलिसकर्मी भाग गए। चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह ने स्कूल के कैशियर से की गई अभद्रता पर माफी मांगी और थाना प्रभारी मगोर्रा प्रेमचंद को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने दरोगा सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट बना कर अधिकारियों को भेजने और सौंख चौकी से आरोपी पुलिसकर्मियों को हटाने का आश्वासन दिया तब स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य लोग शांत हुए। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने बताया कि समूचे प्रकरण की शिकायत एसएसपी और अन्य उच्चाधिकारियों से कर दी है।