{"_id":"13e6005cad74fa330a87c1a203894be9","slug":"cash-recovered-from-car-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 1 करोड़ 40 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 1 करोड़ 40 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली पुलिस ने एक करोड़ 39 लाख पचास हजार रुपये की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह रुपया हवाला जरिये ग्वालियर से दिल्ली ले जाया जा रहा था और गिरफ्तार आरोपी हवाला कारोबारी मनोज कुमार सराफ निवासी ग्वालियर के कैरियर हैं। बरामद रकम भी मनोज जैन की है।
पुलिस को सोमवार की रात एक कार में शराब ले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान टोयटा इटियास कार को पकड़ा। कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त केबिन में नकदी छिपाकर रखी गई थी। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी जयशिव इंगले निवासी कम्पूघोड़ा थाना माधवगंज ग्वालियर, परमाल सिंह परिहार निवासी जीवाजी गंज लश्कर, थाना जनकगंज और सुनील कुमार निवासी सिंगपुर रोड थाना मुरार ग्वालियर हैं।
ये रकम मनोज जैन निवासी नई सड़क श्रीराम कोले का बाड़ा थाना जनकगंज ग्वालियर की है और वह हवाला का कारोबार करता है। रकम ग्वालियर से चांदनी चौक दिल्ली ले जाई जा रही थी। कार चला रहे परमाल व कैरियर जयशिव इंगले ने बताया कि वह महीने में दो बार अलग-अलग गाड़ियों से रकम लेकर दिल्ली जाते हैं।
विज्ञापन
रकम किसे दी जानी है, वह पहले से नहीं जानते। कभी करोलबाग तो कभी चांदनी चौक इलाके में अनजान व्यक्ति आकर उनकी मालिक से फोन पर बात करा देता है, जिस पर रकम समेत गाड़ी उसे दे दी जाती है। बाद में कुछ देर बाद गाड़ी उन्हें वापस सौंप दी जाती है। जयशिव इंगले ने बताया कि दो बार रकम पहुंचाने के बदले में उन्हें 15 हजार रुपये की पगार मिलती है।