{"_id":"6505f568969a5661e9018426","slug":"case-registered-against-six-including-inter-college-manager-and-principal-mathura-news-c-29-1-agr1017-134876-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: इंटर काॅलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: इंटर काॅलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। कस्बे के एक इंटर काॅलेज में तैनात सहायक अध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत छह लोगों केस दर्ज किया है। शिक्षिका का आरोप है कि उस पर नौकरी करने की एवज में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।
शिक्षिका पूर्वांचल के एक जिले की निवासी है। दो साल पहले उसे इंटर कॉलेज में तैनाती मिली। रिपोर्ट में प्रधानाचार्य सहित 6 लोगों पर आर्थिक शोषण करने, संबंध बनाने का दबाव बनाने, एससी-एसटी एक्ट में फंसाने, नौकरी ज्वाइन करते समय 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह, प्रबंधक अरविंद शर्मा, सहायक अध्यापक अनिल, प्रधान लिपिक सौमित्र कुमार उपाध्याय, प्रवक्ता विजय कुमार, व्यायाम शिक्षक राहुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर किया।
प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में शिक्षिका पर एक छात्रा के बाल काट देने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने हंगामा किया था। इस मामले में काॅलेज की प्रबंध समिति ने शिक्षिका को दो माह के लिए सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद शिक्षिका ने उनके समेत 6 लोगों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत फर्जी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।