{"_id":"655b885b777f52f118050216","slug":"case-of-demanding-bribe-of-one-thousand-in-lieu-of-pension-from-an-elderly-couple-has-come-to-light-in-mathura-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: एक हजार रुपये दो... नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन, वृद्ध दंपती परेशान; बीडीओ बोले- जांच कराई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: एक हजार रुपये दो... नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन, वृद्ध दंपती परेशान; बीडीओ बोले- जांच कराई जाएगी
Mon, 20 Nov 2023 10:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:38 PM IST
सार
मथुरा में ब्लॉक कर्मी वृद्धावस्था पेंशन शुरू रखने के बदले एक हजार रुपये मांग रहा है। नहीं तो पेंशन बंद कराने की धमकी दे रहा है। इससे वृद्ध दंपती परेशान हैं। बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
पेंशन के बदले मांगी एक हजार घूस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृद्ध दंपती से पेंशन के एवज में सोमवार को एक हजार रुपये और मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ब्लॉक कर्मचारी रकम न मिलने पर पेंशन रुकवाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ितों की मानें तो मथुरा के राजीव भवन स्थित कार्यालय से उन्होंने 800 रुपये देकर पेंशन शुरू कराई। ब्लॉक का कर्मी भी इससे पहले 500 रुपये ले चुका है।
विज्ञापन
मामला फरह थाना क्षेत्र के किराराई गांव का है। गांव निवासी बुजर्ग महिला रेशम व पति ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने कई माह की मशक्कत के बाद मथुरा के राजीव भवन में एक कर्मचारी को 800 रुपये देकर अपनी वृद्धावस्था पेंशन चालू कराई है। इससे जुड़े दस्तावेज ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो एक संविदाकर्मी उनके घर आया। वह पेंशन के नाम पर 500 रुपये ले गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पिता के पेड़ काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हाथों में इकलौते बेटे के निकल गए प्राण... बिलख पड़ा परिवार
विज्ञापन
सोमवार को फोन करके उसने एक हजार रुपये और मांगे। न देने पर पेंशन बंद कराने की भी धमकी दे रहा है। कर्मचारी के फोन की रिकार्डिंग भी दंपती ने कर ली है। इस संबंध में बीडीओ ऋषिपाल ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।