{"_id":"655b7713d01410f97d0fd362","slug":"young-man-died-of-electrocution-after-an-electric-cable-broke-and-fell-on-him-in-agra-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता के पेड़ काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हाथों में इकलौते बेटे के निकल गए प्राण... बिलख पड़ा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता के पेड़ काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हाथों में इकलौते बेटे के निकल गए प्राण... बिलख पड़ा परिवार
Mon, 20 Nov 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:56 PM IST
सार
आगरा में पिता के पेड़ काटते समय दर्दनाक हादसा हुआ। पिता भागा तो उसके हाथों में इकलौते बेटे के प्राण निकल गए। हादसे के बाद परिवार के लोग बिलख पड़े।
विज्ञापन
Agra News: रूपेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पिता घर के सामने खड़े पेड़ को काट रहा था। इसी समय पेड़ की की डाल में फंसकर बिजली की केबल टूट गई। वह नीचे खड़े इकलौते बेटे के ऊपर गिर गई। उस समय बिजली आ रही थी। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। कुथ ही समय में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर धनगर की है। गांव निवासी श्रीकिशन सोमवार की शाम घर के सामने खड़े पेड़ को काट रहा था। उसी के बगल से घर के लिए खंभे से केबल खींची गई थी। पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से केबल टूटी और पास में खड़े बेटे रूपेश (18) के ऊपर जा गिरी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: खतरनाक गैंग बैंक में जमा चेक से खाता कर देता खाली; कई राज्यों में फैली हैं जड़ें; सरगना सहित सात दबोचे गए
विज्ञापन
इससे करंट की चपेट में आकर रूपेश झुलस गया। उसकी चीखें सुनकर परिजन दौड़े। झूलसकर गिरे रूपेश को लेकर परिजन अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव में मातम पसर गया। परिजन ने बताया कि रूपेश, श्रीकिशन का इकलौता बेटा था। घर में चीख पुकार मची हुई है।