फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against two dead people for grabbing Khadar's land

Mathura News: दो मृत लोगों पर खादर की भूमि कब्जाने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two dead people for grabbing Khadar's land
मांट(मथुरा)। ग्राम पंचायत मांट मूला में भूमि कब्जा मुक्त कराने के धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए है, इसमें से एक की सात और दूसरे की 11 साल पहले मौत हो चुकी है। परिजन इससे हैरान हैं। यह पूरा वाकया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उसमें 4 दिव्यांग भी हैं।
विज्ञापन

तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने से 24 मार्च से भू-माफिया के खिलाफ मांट मूला के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में धरना दिया जा रहा है। इसे लेकर तहसील प्रशासन हरकत आया। सर्वे व पैमाइश के बाद ग्राम प्रधान मांट मूला मोरमुकुट सहित 33 लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा करने का मुकदमा में थाना मांट में लेखपाल अभिमन्यु ने दर्ज कराया। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उसमें मांट मूला के रहने वाले सुंदरलाल और डोरी भी हैं। सुंदरलाल की 27 जनवरी 2016 की मौत हो चुकी है। बेटे राजू ने बताया आसपास के लोगों ने जब बताया कि उनके मृत पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह दंग रह गए। पूरे मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं दूसरे मृत शख्स डोरी के बेटे रूप किशोर ने बताया कि पिता की मृत्यु पांच अक्टूबर 2012 को हो चुकी है। ग्राम प्रधान मांट मूला मोरमुकुट ने बताया कि धरना दे रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्ती की है। इसमें चार चार दिव्यांग भी हैं। बिना सर्वे के व जांच के यह केस दर्ज हुए। इस संबंध में एसडीएम मांट इन्द्र नंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। जांच के बाद मृतकों के नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed