फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case against three including bank manager

बैंक प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Case against three including bank manager
मथुरा। बैंक प्रबंधक और फील्ड अफसर की मिलीभगत से जालसाज ने एक युवक के पैनकार्ड और आधार कार्ड का प्रयोग करके लाखों रुपये का लोन ले लिया साथ ही एक कार भी खरीद ली। खाता बंद होने पर आए मेसेज पर पहुंचे युवक ने बैंक में आपत्ति दर्ज कराई। पूरी जानकारी करने के बाद पीड़ित ने बैंक प्रबंधक, फील्ड अफसर और जालसाज के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना महावन के गांव कारब निवासी राहुल सारस्वत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। राहुल का खाता बैंक ऑफ इंडिया, जयगुरुदेव महोली में हैं। उसके अनुसार उसके पास २२ सितंबर को बैंक से फोन आया कि आपके ऊपर लोन चल रहा है। मना करने के बाद भी खाता बंद करने का मेसेज आया। उन्होंने बैंक की राया शाखा जाकर आपत्ति दर्ज कराई। प्रबंधक मनोज भट्टाचार्य ने लोन की फाइल मंगाई तो उनके पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन

लेकिन फोटो डॉ. राहुल सारस्वत के और हस्ताक्षर भी उसी के थे। बैंक ने बंद खाते को चालू कर दिया। डॉ. राहुल सारस्वत ने नौ लाख रुपये का राया शाखा से लोन लिया। इसके साथ ही उसने करीब 19 लाख रुपये के लोन पर कार भी खरीदी। पीड़ित राहुल सारस्वत की तहरीर पर थाना राया में बैंक प्रबंधक मनोज भट्टाचार्य, फील्ड ऑफीसर व गांरटर के अलावा जालसाज राहुल सारस्वत निवासी मड़ौला, कीरतपुर निमाना(अलीगढ़) के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed