{"_id":"576973394f1c1bb411b47de9","slug":"case-against-cold-storage-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मजदूरों की मौत में कोल्ड स्टोर मालिक पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार मजदूरों की मौत में कोल्ड स्टोर मालिक पर केस
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट के समीपवर्ती गांव भीम में मां भगवती कोल्ड स्टोर की दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत के मामले में कोल्ड स्टोर स्वामी और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोल्डस्टोर पर ही रह रहे पूर्णिया, बिहार के करीब 24 मजदूरों ने मंगलवार को काम नहीं किया। वे कहीं और जाने की तैयारी में हैं।
सोमवार को कोल्ड स्टोर की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक महिला सहित तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक घायल सगीर पुत्र मोहम्मद सादिब ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामे के डर से बसंती के शव का पोस्टमार्टम रात में ही करा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। सोमवार की देर रात बसंती के परिवारीजन मनीराम की तहरीर पर कोल्डस्टोर मालिक होली गेट मथुरा निवासी बनबारी लाल अग्रवाल और प्रबंधक विष्णु शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना के बाद मंगलवार को कोल्डस्टोर पर सन्नाटा छाया रहा। निर्माण कार्य भी बंद था। मजदूरों ने सोमवार से खाना भी नहीं खाया। कोल्डस्टोर के स्टाफ और प्रशासन की भी मजदूरों के लिए कोई हमदर्दी दिखाई नहीं दी। बिहार के तीन मजदूरों का मंगलवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम हो सका। कोल्ड स्वामी के पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि भीम गांव की मृतका बसंती के परिवारीजनों को सवा चार लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिहार के मजदूरों को सहायता देने की बात को टालते हुए उन्होंने बस इतना कहा कि एक घायल चांद मोहम्मद का मथुरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को एंबुलेंस के जरिए बिहार भेजने की व्यवस्था की जा रही है। बाकी सहायता के बारे में ठेकेदार के आने के बाद विचार किया जाएगा। मजदूरों ने बताया कि अब वे अपने गांव वापस जाना चाहते हैं। लतीफ नाम का ठेकेदार उन्हें यहां लाया था। वह कल से नहीं आया है। श्यामलाल ने कहा कि उनके पास किराए के भी रुपये नहीं हैं।