फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Caretakers will no longer face difficulties in admitting pregnant women and children

Mathura News: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भर्ती कराने में नहीं होगी तीमारदार को परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Caretakers will no longer face difficulties in admitting pregnant women and children
मथुरा। महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भर्ती कराने के लिए अब उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक बार लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाने के बाद भर्ती कराने के लिए पुन: लाइन में खड़े होने के झंझट से अब उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। महिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए अब अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों के तीमारदार को पहले मरीज का पर्चा बनवाकर चिकित्सक को दिखाना पड़ता है। जांच के बाद चिकित्सक जब मरीज को भर्ती करने की सलाह देते हैं तो पुन: काउंटर पर जाकर पर्चा बनवाना पड़ता है। इस दौरान ओपीडी के मरीजों की भीड़ होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने भर्ती होने वाले मरीजों के लिए पर्चा बनवाने के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

ओपीडी से पर्चा बनवाने के बाद वह अब जिला अस्पताल के अंदर बने काउंटर पर जाएंगे और पिछला पर्चा दिखाकर गर्भवती महिला और बच्चे को भर्ती कराने का पर्चा बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना करीब 300 महिला और बच्चों की ओपीडी होती है। पर्चा बनवाने के दौरान मरीज या उसके तीमारदार को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि देना होता है। इस कारण पर्चा बनाने में समय लगता है। ऐसे में गर्भवती महिला और बच्चों के तीमारदारों को पुनः उसी लाइन में लगने के कारण परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed