{"_id":"972079931ee8949280170863a91dae27","slug":"carelessness-of-railway-for-a-bussinessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर पर पार्सल, परेशानी में व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूर पर पार्सल, परेशानी में व्यापारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के बलसाड़ से पार्सल को मथुरा भेजना एक व्यापारी के लिए सिरदर्द बन गया है। रेलवे के पार्सल विभाग की गलती से बुजुर्ग व्यापारी परेशान है। 15 जून को भेजा पार्सल मंगलवार शाम तक मथुरा में नहीं पहुंचा था। रेलवे के पार्सल विभाग की लापरवाही के कारण यह दो बार मुंबई और फिरोजपुर की यात्रा कर चुका है।
गुजरात के बलसाड़ निवासी दलसुख बलसारा व्यापार करते हैं। उन्होंने 15 जून की शाम एक पार्सल मथुरा भेजने के लिए बुक कराया था। 16 जून को यह पार्सल फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस से मथुरा के लिए भेजा गया लेकिन 17 की सुबह पार्सल मथुरा में नहीं उतारा गया। यह पार्सल फिरोजपुर पहुंच गया।
17 की शाम को पश्चिम एक्सप्रेस से मथुरा आए व्यापारी दलसुख ने जब यहां जानकारी की तो पता चला कि उनका पार्सल यहां उतारा नहीं गया है। इसके बाद फिरोजपुर में जानकारी देने पर वहां से जनता एक्सप्रेस से ही पार्सल को मथुरा भेजा गया लेकिन एक बार फिर पार्सल विभाग की लापरवाही के चलते यह पार्सल मथुरा नहीं उतारा गया। फिर यह मुंबई पहुंच गया।
विज्ञापन
व्यापारी ने जब इसकी शिकायत पार्सल विभाग से की तो उन्होंने टरकाते हुए मैनपावर कम होने का बहाना बताया और पार्सल को मथुरा मंगाने का वादा किया। पार्सल एक बार फिर मुंबई से जनता एक्सप्रेस से ही भेजा गया और पार्सल विभाग ने हद दर्जे की लापरवाही दिखाते हुए इसे फिर मथुरा नहीं उतारा और यह पार्सल एक बार फिर फिरोजपुर पहुंच गया।
बुजुर्ग व्यापारी दलसुख रेलवे की इस लापरवाही से काफी निराश हो गए। स्टेशन पर वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पार्सल विभाग की लापरवाही की शिकायत उन्होंने ऑनलाइन दर्ज कराई है। साथ ही वह उपभोक्ता फोरम में भी इसकी शिकायत करेंगे।