{"_id":"6896d91cf1de8ab42e080178","slug":"cardboard-boxes-being-sold-at-the-price-of-ghevar-action-taken-against-10-shopkeepers-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घेवर के भाव बेचा जा रहा गत्ते का डिब्बा...10 दुकानदारों पर कार्रवाई, बाट माप विभाग ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घेवर के भाव बेचा जा रहा गत्ते का डिब्बा...10 दुकानदारों पर कार्रवाई, बाट माप विभाग ने किया चालान
Sat, 09 Aug 2025 10:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:44 AM IST
सार
रक्षाबंधन पर घेवर की डिमांड तेजी से बढ़ी, तो हलवाई जमकर चांदी कूट रहे हैं। घेवर के भाव में ही गत्ता बेचा जा रहा है। मथुरा में ऐसे ही 10 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
घेवर के भाव बेचा जा रहा गत्ते का डिब्बा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बाट माप विभाग के नियमों को ताक पर रखने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। ये दुकानदार 80 से 120 ग्राम तक की घटतोली कर रहे थे। अधिकारियों ने सभी का चालान किया है।
रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने घटतौली करना शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन यादव ने शुक्रवार को मिठाई के कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान करीब 25 प्रतिष्ठानों पर डिब्बों का वजन तौला। इसमें 10 दुकानदार ऐसे मिले तो घेवर व अन्य मिठाइयों के साथ डिब्बे का वजन तौल रहे थे। ग्राहक को 80 से 120 ग्राम मिठाई का चूना लगा रहे थे।
डिफेंस कॉलोनी स्थित लक्ष्मी स्वीट्स, जयगुरुदेव मंदिर के पास दशरथ मिष्ठान भंडार, नवादा चौराहा पर अग्रवाल मिष्ठान भंडार, टाउनशिप चौराहा स्थित ब्रजवासी स्वीट्स समेत 10 प्रतिष्ठान शामिल हैं। अधिकारियों ने इन दुकानदारों को चालान किया है। उन्होंने बताया है कि त्योहार को देखते हुए जिले में घटतौली के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। घटतौली मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह, छाता निरीक्षक वीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।