{"_id":"578537a94f1c1b081b13e0c6","slug":"caracks-in-wall-of-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों में आई दरार से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों में आई दरार से लोगों में दहशत
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मकानों में आई दरार
- फोटो : अमर उजाला
नगर के गोपेश्वर मंदिर क्षेत्र की इमली वाली गली के कई मकानों में अचानक दरार आ जाने से लोगों में दहशत है। दरारों की चपेट में आए लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
माना जा रहा है कि मकानों में दरार आने के पीछे गली से गुजर रही सीवर की लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी का रिसना कारण हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने इस आशय की शिकायत नगरपालिका में भी दर्ज कराई है। क्षेत्रीय निवासी गोपाल शर्मा मकान में आई दरार से सकते में हैं।
उनका कहना है कि मकानों में दरार आने का सिलसिला बीते कई दिन पहले शुरू हुआ था। उस समय मकान में मामूली दरार देखी गईं लेकिन समय के साथ दरारें बढ़ती चली जा रहीं हैं। उनका कहना है कि पहले एक कमरे तक सीमित दरारों ने अब अब कई कमरों को चपेट में ले लिया है। अन्य क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी इमारतों में आईं दरारों पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी श्याम बाबू, प्रह्लाद, कालीचरण, योगेश चौधरी, मन्ना लाल अग्रवाल, राजेश चौधरी के मकानों में भी दरारें आईं हैं। उनका कहना है कि दरारों की वजह से कई बार तो घरों में बैठने में भी डर लगता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।
स्थानीय निवासी डा. विनोद बनर्जी, नारायण अधिकारी, आशुतोष बनर्जी, राजू आदि ने नगर पालिका के ईओ और चेयरमैन को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन ठीक कराने की मांग की है।