फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car traveling from Noida to Agra rams into a stationary truck

Mathura News: नोएडा से आगरा जा रही कार खड़े ट्रक में घुसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Car traveling from Noida to Agra rams into a stationary truck
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाया गया।
टैंटीगांव। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात सुरीर कोतवाली के माइल स्टोन संख्या 85 गांव नगला मौजी के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब एक बजे यह हादसा हुआ। कार में चार लोग सवार थे। चारों युवक मथुरा में होने वाले ‘हमारे राम कार्यक्रम’ के संचालन के लिए आ रहे थे। टक्कर के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान राजेश निवासी छौना, उत्तराखंड को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजेश वर्तमान में बसंत कुंज, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल विनय सिंह, पीयूष शर्मा और दक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी प्रिसास पार्क, तिलक मार्ग, दिल्ली के निवासी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा करा दिया। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed