फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car riders attacked the groom

UP: बैंड बाजे के शोर में कार सवारों ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; दूल्हे को भी खींच लिया...जमकर चले लाठी डंडे

Tue, 27 Feb 2024 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Feb 2024 09:17 AM IST
सार

बरातियों और कार सवारों में इस तरह झगड़ा हुआ कि भगदड़ मच गई। इस दौरान दूल्हे को भी निशाना बनाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद विवाद शांत हो सका। 
 

विज्ञापन
Car riders attacked the groom
दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सौंख में दूल्हा की चढ़ रही बरात  में पीछे से आए कार सवार शराबियों ने हॉर्न बजाया तो इससे बरात  में नाच रहे बराती उग्र हो गए और कार को रोकने लगे। इस दौरान बराती और कार सवारों में आपस मे कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। बरात  में लात घूंसे सहित लाठी डंडे खूब चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार शराबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित एक मरीज होम में करीब देर रात करीब 10 बजे सहजुआ थोक निवासी विक्रम सिंह की पुत्र मनीषा की शादी थी। शाम को  शादी समारोह चल रहा था। दूसरी तरफ दूल्हा की बरात  चढ़ रही थी। बराती बैंड की धुन पर नाच रहे थे। बरात  मेरिजहोम के मुख्य गेट पर पहुंची  तभी पीछे कार सवार शराबियों ने नाच रहे बरातियों की भीड़ को हटाने के लिए कार का हॉर्न बजाया। बरातियों ने कार को रोक दिया। इस दौरान कार सवारों और बरातियों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि बरात  में लात घूंसों के साथ डंडे चले और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार शराबियों ने मारपीट के दौरान दूल्हे पर भी हमला बोल दिया। दूल्हे ने जो सोने की चैन पहन रखी थी उसे भी तोड़ने का प्रयास किया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार तीन शराबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार सवारों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि बरात  चढ़ने के दौरान बरात ियों और कार सवारों में झगड़ा हुआ है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed