फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car overturns after hitting divider on Chhatikara Bridge

Mathura News: छटीकरा पुल पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider on Chhatikara Bridge
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र में रविवार देर रात छटीकरा पुल पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को वृंदावन स्थित सौ शैय्या में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12:10 बजे पीआरवी 9842 गश्त कर रही थी। इसी दौरान नयति अस्पताल की ओर से छटीकरा की तरफ जाते समय पुलिसकर्मियों ने छटीकरा पुल पर एक कार को दुर्घटनाग्रस्त देखा। कार पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल से टकराकर पलट गई थी। सूचना पर थाना मोबाइल पर तैनात उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच की। हादसे में कार चालक चेतन शर्मा (28) निवासी बल्लभगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार राहुल (26) पुत्र भगवती प्रसाद, सागर (19) और प्रिंस (25) पुत्र लक्षण सिंह, सभी निवासी बल्लभगढ़, गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि चारों युवक बल्लभगढ़ से अपने एक मित्र के पास वृंदावन आए थे और घूमने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। छटीकरा पुल पर आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर कार के असंतुलित होकर डिवाइडर की ग्रिल से जा टकराई और पलट गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या वृंदावन पहुंचाया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया पुलिस ने शव की पंचायतनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed