{"_id":"660d0fad769ebac682092f53","slug":"car-going-from-delhi-to-dholpur-caught-fire-fireman-brought-fire-under-control-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: हाईवे पर कार में लगी आग, दूर भागकर भाई-बहनों ने बचाई जान; दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: हाईवे पर कार में लगी आग, दूर भागकर भाई-बहनों ने बचाई जान; दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे
Wed, 03 Apr 2024 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:43 PM IST
सार
हाईवे पर कार में आग लग गई। कार सवार भाई-बहनों ने दूर भागकर जान बचाई। यह लोग दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को हाईवे पर कार में आग लग गई। आग लगने पर कार सवार तीन लोग दूर भागे। आग की घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
घटना जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई। दिल्ली के संगम विहार निवासी आदित्य ने बताया कि वह अपने भाई और बहन के साथ धौलपुर जा रहे थे। यहां पहुंचने पर पहले गाड़ी के ब्रेक काम करना बंद कर दिए। इस पर उसने चेक करने के लिए गाड़ी रोककर बोनट खोला।
बोनट खोला तो कार में आग पकड़ ली। शार्ट सर्किट से आग लगना लग रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।