फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with divider, one policeman injured

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई कार, दो से तीन बार पलटी; एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल

Mon, 23 Jun 2025 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 12:47 PM IST
सार

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार चार में से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Car collides with divider, one policeman injured
मथुरा। डिवाइडर से टकराकर पलटी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार चार पुलिसकर्मियों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग 8 बजे मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना में तैनात चार पुलिसकर्मी आगरा निवासी सत्यप्रकाश, सुरेन्द्र, राहुल व मथुरा निवासी गौरव कार में सवार होकर बुढ़ाना से आगरा की ओर जा रहे थे। थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन



कार ने 2-3 पलटे खाए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे पुलिसकर्मी सत्यप्रकाश के हाथ में चोट लगने के कारण वह घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने कार को हटाकर यातायात सुचारू कराया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि डिवाइडर से टकराने से कार पलट गई। एक पुलिस कर्मी घायल है। अन्य के हल्की चोट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed