{"_id":"6ac24712222991797909ae0d","slug":"car-catches-fire-after-collision-with-police-vehicle-on-yamuna-expressway-one-dead-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पुलिस की गाड़ी से टकराने के बाद जल उठी कार, एक की माैत; महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पुलिस की गाड़ी से टकराने के बाद जल उठी कार, एक की माैत; महिला समेत तीन घायल
Sun, 04 Oct 2026 06:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:01 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी से होंडा सिटी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद होंडा सिटी कार में आग लग गई। एक युवक की माैत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 107 पर पुलिस की गश्त गाड़ी और होंडा सिटी में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी सहित तीन घायल हो गए। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी की होंडा सिटी कार से भिड़त हो गई। टक्कर के बाद होंडा सिटी कार में भीषण आग लग गई। कार में भीषण लपटें देख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया की हादसे में कार में सवार दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राघव की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन प्रतिभा घायल हो गईं है। इसके अलावा पुलिस की गश्त की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी अनिल और चालक प्रताप सिंह घायल हो गए।