फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car catch fire at expressway

एक्सप्रेसवे पर लक्जरी कार में लगी आग

Sun, 08 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 08 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
car catch fire at expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दौड़ रही लक्जरी कार में अचानक आग लगने से पूरी तरह जल गई। कार नई थी उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सका था।
विज्ञापन


नोएडा से नई फोर्ड ईको स्पोर्ट्स एसयूवी लेकर चार लोग शनिवार शाम करीब 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर जा रहे थे। किलोमीटर संख्या 139.4 से गुजर रहे थे तभी अचानक गाड़ी के पहियों से धुआं निकलने लगा। उन्होंने गाड़ी रोकी और पहियों की ओर देखने लगे तभी अचानक इंजन में आग लग गई। गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। सवारों ने जल्दी से अपना सामान निकाल लिया और दूर हट गए।


आधे घंटे तक कार धू-धू कर जलती रही। इसकी सूचना कार सवारों ने एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम को दी, लेकिन एक्सप्रेसवे की दमकल और राहत वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। आखिर में कार सवार दूसरे वाहन में बैठकर आगरा की ओर चले गए। एक घंटे में कार पूरी तरह जल गई। बताया गया कि गाड़ी के टायर गर्म होने से आग लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed