फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Captivating Tableaux to Feature in the Parashurama Procession

Mathura News: परशुराम शोभायात्रा में शामिल होंगी मनोहारी झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Captivating Tableaux to Feature in the Parashurama Procession
परशुराम शोभायात्रा के बारे में बताते हुए संयोजक मुकुंदमोहन शर्मा। 
वृंदावन। अक्षय तृतीया पर भगवान श्रीपरशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए परशुराम शोभायात्रा समिति ने कमर कस ली है। मंगलवार को वृंदावन के स्नेहबिहारी मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष करणकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा भव्य और ऐतिहासिक होगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के आदर्शों, उनके शौर्य और धर्म के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना है। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और भगवान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

संयोजक मुकुंद मोहन शर्मा (कल्लू पहलवान) ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत द्वारों से भगवान का अभिनंदन किया जाएगा। आशीष गौतम ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राहृामण महासभा के ब्रज प्रदेशाध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ, धर्मेंद्र गौतम (लीला भैया) और सुभाष गौड़ ने भी विचार रखे। इस दौरान अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश पाठक, राजेश शास्त्री, श्रीहरि सुरेशाचार्य, रामेश्वर, दीपक गोस्वामी, पंकज शर्मा, गिर्राज किशोर तिवारी, सत्यभान शर्मा, पावन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed