फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   candidate of sp has been finalised

लोकमणि, किशोर, जगदीश बने सपा का चेहरा

Sat, 26 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
candidate of sp has been finalised
लोकमणि, किशोर, जगदीश बने सपा का चेहरा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें फिलहाल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए ही उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में सपा मुखिया ने छाता विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर लोकमणि जादौन पर दांव लगाया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी लोकमणि इसी विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार थे। हालांकि, वह छाता विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन का रिकार्ड को तोड़ नहीं सके थे। पार्टी ने एक बार फिर उन विश्वास जताते हुए छाता से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में सपा ने अपना चेहरा पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह को बनाया है। किशोर सिंह सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और पांच बार जिले में संगठन की कमान संभाल चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन चुनाव से पहले पार्टी ने फैसला बदल दिया। वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत में सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांट विधानसभा क्षेत्र से सपा ने जगदीश नौहवार का नाम घोषित किया है।

वर्तमान में वह जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। उनकी पत्नी सुनीता नौहवार जिला पंचायत सदस्य हैं। 2007 में मांट विधानसभा से ही जगदीश नौहवार भाग्य भी आजमा चुके हैं लेकिन बसपा के बैनरतले उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इस बार सपा ने उन पर दांव लगाया है। इधर मथुरा में पिछली पर मुकाबले में रही सपा ने अभी प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। यही हाल बलदेव का है वहां भी अभी दावेदारों को फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed