फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Campaign started in the district for the control of communicable diseases

संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जनपद में अभियान शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Campaign started in the district for the control of communicable diseases
मथुरा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की मंगलवार से शुरुआत हो गई। सुबह जागरूकता रैली को मेयर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएमओ ऑफिस से कलक्ट्रेट होते हुए निकाली कई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने संचारी रोग के खात्मे के लिए शपथ दिलाई। सीएमओ ने बताया कि जनपद में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए अपने आसपास सफाई रखें। लोगों को इन्हीं संचारी रोगों से बचने के लिए इस अभियान में जागरूकता लाई जाएगी। इस अभियान में संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को 17 नवंबर तक जागरूक किया जाएगा। जबकि दस्तक अभियान 1 नवंबर तक चलाया जाएगा। इन दोनों अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर सर्वे होगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 11 विभागों का समन्वय होगा। इसमें सफाई अभियान, जागरूकता अभियान, पानी को साफ करने का अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोगों से बचाने के लिए दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली में नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, सहायक मलेरिया अधिकारी श्रीकांत, वरिष्ठ एलटी जेपी गौतम, मलेरिया इंस्पेक्टर राहुल सिंह सिसौदिया, अनिल कुमार वर्मा, आदित्य गोस्वामी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव एवं उपाय
- घर के आसपास पानी न जमा होने दें।
- दरवाजे और खिड़कियों में जाली लगवाएं।
- सोते वक्त मच्छरदानी का उपयोग करें।
- भोजन बनाने और खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं।
- पानी के बर्तन को ढक कर रखें।
- पानी वाले स्थानों पर मोबिल ऑयल डालें
- बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
- तेज बुखार आने पर एस्प्रिन या ब्रूफिन गोली न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed