फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Campaign started for making Ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान की हुई शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign started for making Ayushman card
मथुरा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत अंत्योदय कार्ड विहीन परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू हो गया। 20 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े में कैंप लगाकर अंत्योदय कार्ड धारक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार से 20 जुलाई तक चलने वाले आयुष्मान पखवाड़े में पात्र परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैंप तक लाने एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिनमें एक भी आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि पखवाड़े के दौरान सभी शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, राशन डीलर की दुकान आदि पर आयुष्मान कार्ड कैंप लगाएंगे। यहां पर लक्षित लाभार्थियों की सूची को चस्पा किया जाएगा और लाभार्थियों को कैंप तक लाकर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि जनपद में आयुष्मान योजना के 176575 लक्षित परिवार हैं एवं 737177 लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 163999 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अब बचे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से विशेष पखवाड़े में काम किया जाएगा।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लक्षित परिवारों को प्रेरित करते हुए कैंप में लाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed