फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Came to cheat, forgot documents at the shop too

Mathura News: चूना लगाने आए, दुकान पर भी भूल गए दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Came to cheat, forgot documents at the shop too
कोसीकलां। दुकानदार को 10 हजार का चूना लगाने वाले ठग अपनी चेक बुक व अन्य दस्तावेज दुकान पर ही छोड़ गए। उन्हें खोजते हुए दुकान पर पहुंचे तो दुकानदारों ने उन्हें पहचान कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को मुख्य बाजार में कपडा व्यापारी पंकज गोयल की दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे चार ठगों ने डिजिटल पेमेंट के बहाने 10 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इसके बाद वे फरार हो गए थे। दुकानदार ने उन्हें खोजा। न मिलने पर वह दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान पर कुछ दस्तावेज नजर आए। जांच की तो पता चला कि ये दस्तावेज उन्हीं ठगों के हैं, जो दस हजार रुपये की ठगी करके फरार हुए थे। इसके बाद दुकानदार ने आधार कार्ड, पैनकार्ड , बैंक की चेकबुक, पासबुक पुलिस को सौंप दिए। पुलिस अभी मामले की जांच में ही जुटी थी कि मंगलवार सुबह कागजातों की खोज करते हुए तीन युवक दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने कागजात दुकान रह जाने की बात कही और उन्हें मांगा तो दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया। कल की घटना को याद दिलाते हुए रकम मांगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख वहां कई दुकानदार एकत्रित हो गए। दबाव बढ़ा तो आरोपी युवकों ने 6500 रुपये का भुगतान कर दिया। शेष रकम जल्द ही देने की बात कही। सूचना के काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो दुकानदार पकड़कर चौकी ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed