{"_id":"6883d9d5ecfe5a0bd40c9c14","slug":"cable-boxes-blew-up-at-two-places-power-was-off-for-20-hours-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104918-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो स्थानों पर केबल बॉक्स फुंके, 20 घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो स्थानों पर केबल बॉक्स फुंके, 20 घंटे बंद रही बिजली
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में राजमार्ग पर केवल बॉक्स सही करते कर्मचारी।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। बिजली लाइनों में फाल्ट होने से घंटों बिजली गुल होना आए दिन की समस्या हो गई है। आर-2 फीडर पर 2 अलग-अलग स्थानों पर केबल बॉक्स फुंक जाने से कई मोहल्लों और कालोनियों की बिजली 20 घंटे तक बंद रही। इससे 3500 उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे आर-2 फीडर के 2 अलग-अलग अंडरग्राउंड केबल बॉक्स राजमार्ग पर कुल्ला मल फूलचंद पंप के समीप फुंक गए। इससे गोपाल बाग पर मीना नगर, नगला इस्लामपुर, श्रीनिकुंज कॉलोनी आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर पहुंची टीम शुक्रवार को पूरे दिन केबल बॉक्स को सही करने का प्रयास करती रही। इसके अलावा शक्ति नगर तक फेस न आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता राम सिंह, सुरेश, दिनेश, भगवत का कहना था कि फाल्ट होने के बाद कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिम्मेदारों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।
वहीं महरानियां वाले ट्रांसफार्मर में खराबी आने से करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा बैंक कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली कटौती से भी उपभोक्ता परेशान हुए। जेई अनूप गौड़ ने बताया कि केबल बॉक्स खराब हो गया था। टीम को भेजकर सही करा दिया गया। देर रात्रि 8.30 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।