फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cabinet ministers walked with the Bhagwat Geeta on their heads.

Mathura News: सिर पर भागवत लेकर चले कैबिनेट मंत्री, श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा

Sat, 25 Oct 2025 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 10:32 AM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां में  श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिर पर श्रीमद् भागवत कथा लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन
Cabinet ministers walked with the Bhagwat Geeta on their heads.
कोसीकलां में कलश यात्रा में भागवत लेकर चलते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण।

विस्तार

श्री हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले शुक्रवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 551 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सुरवारी स्थित श्रीजी टाउन कथा स्थल पर होगा।
विज्ञापन


श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ होने से पहले तोताराम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिर पर श्रीमद् भागवत कथा लेकर चल रहे थे। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, महंत माधवदास मौनी महाराज, शिवहरिदास हेलीकॉप्टर बाबा, ट्रस्ट के सचिव जमुना प्रसाद मिश्रा आदि साथ थे।
विज्ञापन


यात्रा के अग्रसेन चौक पहुंचने पर अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले लाल वस्त्र पहनकर एवं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से चल रही थीं। कलश यात्रा के पश्चात कथा वाचक आचार्य हरिमोहन गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की लीलाओं का वृतांत सुनाया। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, विष्णुदत्त शर्मा, सतीश चंद मैथिल, मुकेश वैष्णव, महेंद्र मंगला, सीके मीणा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed