फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cabinet minister said- I got the farmer identity card made...you should also get it made

Mathura News: कैबिनेट मंत्री बोले- मैने बनवाया किसान पहचान पत्र...आप भी बनवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister said- I got the farmer identity card made...you should also get it made
मथुरा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को किसान पहचान पत्र देते अ​धिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। किसान पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया हैं। बुधवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अपना किसान पहचान पत्र बनाया। उन्होंने किसानों को जागरूक होने के साथ सबसे पहले पंजीकरण कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 3.11 लाख किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 1.46 लाख किसानों ने आगे आकर पहचान पत्र बनवाया है यह वह किसान हैं जो सरकार की योजनाओं के साथ किसान सम्मान निधि भी लेते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने भी किसान पहचान पत्र बनवाया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ इसी पहचान पत्र आई से मिलेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों का एक किसान पहचान पत्र होगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed