फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bussinessman opposing pm's decision

प्रधानमंत्री का फैसला जबरन थोपे जाने वाला

Wed, 09 Nov 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 09 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
bussinessman opposing pm's decision
बोले व्यापारी, केंद्र सरकार के निर्णय से छोटे कारोबारी होंगे प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की गई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि इससे पूंजीपतियों को फायदा होगा और छोटा कारोबारी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को मुकुंद रिसोर्ट पर हुई मीटिंग में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा। छोटा कारोबारी प्रभावित होगा। कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


 इस दौरान दीनानाथ अग्रवाल, अशोक कुमार आढ़तिया, राजेंद्र कुमार, अमरनाथ गोयल, गिरीश सोठिंया, दिनेश सादाबाद, हरिबाबू और भगवानदास खंडेलवाल समेत तमाम लोग रहे। वहीं जिलाध्यक्ष भरतिया ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा काले धन का विरोध करता रहा है। इस फैसले से कारोबार प्रभावित होगा। पंद्रह दिन बाद सहालग शुरू होने जा रहा है, इससे लोग परेशान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों से वापस लौटाए गए बड़े नोट वाले
पेट्रोल पंपों पर तमाम लोग 500 और 1000 का नोट लेकर पहुंच गए थे। पेट्रोल पंप वालों ने बड़े नोट लेने से इंकार कर दिया। कई पंपों पर तो इसे लेकर हंगामा भी हुआ। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो देर रात से बंदी का एलान किया है। वहीं पंप वालों का कहना था कि आखिर वह बड़े नोट लेकर कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed