{"_id":"66d4f23fd455f54a580a6716","slug":"businessmans-body-found-in-car-on-jaipur-bareilly-highway-under-construction-mathura-news-c-29-1-agr1017-282745-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निर्माणाधीन जयपुर-बरेली हाईवे पर कार में मिला कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निर्माणाधीन जयपुर-बरेली हाईवे पर कार में मिला कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Sep 2024 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:27 AM IST
सार
निर्माणाधीन जयपुर बरेली हाईवे पर कार में कारोबारी की लाश मिली। पुलिस प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
कार में मिली लाश (सांकेतिक फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के गांव जिकिरियापुर आनंद घड़ी के समीप निर्माणाधीन जयपुर बरेली हाईवे रविवार शाम को कार में कारोबारी का शव मिला। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका पुलिस जता रही है।
महावन के गांव जिकिरियापुर के समीप निर्माणाधीन हाईवे के समीप पर एक कार दोपहर से खड़ी थी। शाम तक कार वहीं खड़ी रहने पर ग्रामीणों ने कार के नजदीक जा कर देखा तो उसमें एक युवक दिखाई दिया। ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसमें युवक का शव दिखा। सूचना मिलते ही सीओ महावन भूषण वर्मा मौके पर पहुंचे। कार मिले पहचान पत्र के आधार पर मृत युवक की शिनाख्त जितेंद्र पुत्र नाहर निवासी नवादा थाना हाईवे के रूप में हुई।
सीओ ने बताया युवक के गले पर निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम गृह आ गए। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कारोबारी मूल रूप से राजस्थान के जनूथर का रहने वाला था। आठ साल पूर्व ही वह मथुरा आया। यहां वह सीमेंट का कारोबार करता था।