फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   businessman was defrauded of ₹1.10 crore in name of investing in cryptocurrency

UP: व्यापारी से 1.10 करोड़ की ठगी...युवती ने फेसबुक पर की दोस्ती, क्रिप्टो में मुनाफे का लालच देकर हड़पी रकम

Sat, 13 Dec 2025 11:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
businessman was defrauded of ₹1.10 crore in name of investing in cryptocurrency
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने औरंगाबाद के व्यापारी को लालच देकर एक करोड़ दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। युवती ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद अपने साथियों के साथ महज 25 दिन में ठगी कर ली। पीड़ित ने सदर बाजार में युवती सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मथुरा के औरंगाबाद निवासी सुरेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को उनकी फेसबुक से युवती से दोस्ती हुई। उसने खुद को अनीसा गुप्ता निवासी कोच्चि (केरल) बताया। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर दोनों की बातचीत होने लगी। युवती ने खुद को क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग करने वाली बिजनेस वूमेन बताया। इसके बाद व्यापारी को भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। 
विज्ञापन


पहली बार 15 हजार का निवेश किया, इस पर पांच हजार रुपये मिले। इसके बाद पांच लाख रुपये का निवेश कराया। सात दिन का कांट्रेक्ट किया। निवेश कराने के बाद चार लोगों के ग्रुप से जोड़ा। इसमें अनीसा गुप्ता के अलावा विशाल जैन, प्रियंका, राजवीर मिश्रा शामिल थे। इसके बाद ट्रेड दिलवाने के नाम पर एक करोड़ 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आपकी धनराशि तीन करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। सात दिन बाद जब पैसा निकालने की बात कही तो उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में अनीसा गुप्ता, प्रियंका, राजवीर व विशाल नामक साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed