{"_id":"6950415aa747268b090f92a6","slug":"buses-will-run-on-six-rural-routes-at-20-reduced-fares-mathura-news-c-369-1-mt11016-140344-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गांवों के छह रूटों पर 20 फीसदी कम किराये में दौड़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गांवों के छह रूटों पर 20 फीसदी कम किराये में दौड़ेंगी बसें
विज्ञापन
मथुरा। गांवों से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। जिले के ग्रामीण अंचल के छह रूटों पर अब यात्री रोडवेज बसों में 20 फीसदी कम किराये में यात्रा कर सकेंगे। जिला मुख्यालय से बरसाना, बछगांव, छाता, टैंटीगांव, नंदगांव, बाजना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू होगा।
मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत उन गांवों को रोडवेज से जोड़ा जा रहा है। जहां लंबे समय से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जनपद के 6 रूटों पर 8 लाख किमी तक चल चुकी रोडवेज बसों को संचालित किया जाएगा। यह बसें ग्रामीणों क्षेत्रों में सुबह से शाम तक फेरे करेंगी। आखिरी फेरे में बसों को गांव में ही रुकने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सुबह फिर गांवों से चलकर मुख्यालय तक आ सकें।
इन्हें राहत
ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना मजदूरी के लिए मुख्यालय आने वाले श्रमिक, छात्र, किसान और नौकरी पेशा वालों को राहत मिलेगी। अब तक ऑटो या अन्य साधनों पर निर्भर रहते हैं। इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा और सुरक्षा के साथ-साथ समय, पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन
90 के दशक में दौड़ती थीं रोडवेज बसें
बाजना के सतेंद्र सिंह बताते हैं कि 90 के दशक में रोडवेज की बसें ग्रामीण अंचलों में चलती थीं, लेकिन इसके बाद रोडवेज बसों को आना बंद हो गया। 2013 में बाजना से बछगांव के लिए रूट बनाया गया था। इस पर कुछ समय रोडवेज बसें चलीं, लेकिन फिर बंद कर दी गई। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सार्थक मानी जा रही है।
इस तरह से होगा संचालन
मुख्यमंत्री जनता सेवा में डिपो की आठ लाख किमी की यात्रा पूर्ण कर चुकी बसों का लगाया जाएगा। सिंगल चालक पर अधिकतम दूरी 89 किलोमीटर होगी। इन बसों को संचालन जिस रूट के लिए किया गया है। उसी रूट पर रहेंगी। किराया को लेकर कलर कोड के साथ मार्ग पर पड़ने वाले स्टाप और गंतव्य स्थान को सफेद बोर्ड पर लाल रंग से प्रदर्शित किया जाएगा।
चालक-परिचालकों को लाभ
इस योजना में संविदा, आउटसोर्स चालक-परिचालकों को 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा। साथ ही निरंतर 22 दिन की ड्यूटी एवं 4 हजार किलोमीटर पूर्ण करने पर 3 हजार तथा 24 दिन में 5 हजार किलोमीटर करने पर 5 पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
ये होगा रूट चार्ट
मथुरा से बछगांव-सौंख-मथुरा-राया-बाजना
मथुरा से नंदगांव-छाता-मथुरा
मथुरा से गोमत-बाजना-छाता-मथुरा
मथुरा से गोरई-राया-मथुरा
मथुरा से शाहपुर-कोसी-बरसाना-मथुरा
मथुरा से राजागढ़ी-टैंटीगांव-राया-मथुरा
-- -- -- -- -
वर्जन
आठ लाख किमी तक चली बसों का संचालन होगा। इनका किराया निर्धारण की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। चालक परिचालक को रात में रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
मदन मोहन शर्मा
एआरएम