फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   buses will not run from new bus stand for two days In view of PM visit to Mathura know changed routes

Mathura: पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए आज और कल नए बस अड्डे से नहीं चलेंगी बसें, यहां जान लें बदले हुए रूट

Wed, 22 Nov 2023 02:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 02:11 AM IST
सार

मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए दो दिन नए बस अड्डे से बसें नहीं चलेंगी। इन दो दिनों में आपको भी यात्रा करनी है तो यहां पढ़ें और जान लें बदले हुए रूट क्या हैं ? 

विज्ञापन
buses will not run from new bus stand for two days In view of PM visit to Mathura know changed routes
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार और बृहस्पतिवार को नए बस अड्डे से बसें नहीं चलेंगी। यही नहीं धौली प्याऊ रोड से भी कोई भी बस नए बस अड्डे की तरफ नहीं आएगी। यात्रियों को बदले हुए रूट से बसें पकड़नी पड़ेंगी।

विज्ञापन


बदली व्यवस्था के तहत रोडवेज ने नए बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों का संचालन दो दिन तक मालगोदाम और आईएसबीटी बस अड्डे से किया जाएगा। आगरा-लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों को मालगोदाम से बस मिलेगी। जिन यात्रियों को दिल्ली-जयपुर रूट पर जाना है। उन्हें आईएसबीटी बस अड्डे से बस पकड़नी पड़ेगी। रोडवेज अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

ये रहेगा रोडवेज की बसों का रूट

गोवर्धन चौराहा/मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर और थाना हाईवे कट से धौली प्याऊ/स्टेट बैंक चौराहा की ओर आने जाने वाली सभी बसें 22 और 23 नवंबर तक जयगुरूदेव से होते हुए मालगोदाम तक आएंगी। उसी रास्ते से वापस जाएंगी। बाकी की बसें आईएसबीटी बस अड्डे से संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


22 और 23 नवंबर को नए बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। आगरा, लखनऊ मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को मालगोदाम से बसें मिलेंगी। दिल्ली और जयपुर जाने वाले यात्रियों को आईएसबीटी से बस मिलेंगी। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-मदन मोहन शर्मा, एआरएम मथुरा डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed