{"_id":"689cea19b2cbb68b620e4a42","slug":"buses-will-make-extra-trips-on-shri-krishna-janmashtami-mathura-news-c-369-1-mt11008-134221-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार रोडवेज की बसें स्थानीय रूटों के अलावा आसपास के शहरों तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिपो से 155 बसें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। जन्माष्टमी पर कई शहरों से लोग कान्हा की नगरी में जन्मोत्सव मनाने आते हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी रूटों पर बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मथुरा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आएंगे। इन श्रद्धालुओं को वापस उनके गंतव्य जाने के लिए कोई परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आगरा, फिरोजाबाद, नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, फर्रुखाबाद के लिए भी बस संचालित हो रही है। स्थानीय रूटों पर भी बृहस्पतिवार से बसें अतिरिक्त फेरे लगाने लगेंगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी ब्रज में मनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
जंक्शन पर भी रहेगी व्यवस्था
रेलवे जंक्शन पर जन्माष्टमी को लेकर व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और ग्वालियर की ओर से आने वाली ट्रेनों से मथुरा जंक्शन पर उतरने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी के साथ वाणिज्य विभाग की टीम तैयार हो गई है। जंक्शन के प्लेटफार्म एक और दो पर विशेष व्यवस्था की गई है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि फोर्स 14 अगस्त को आ जाएगी। इसके बाद सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।