फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus driver and conductor beat up a student of a private university

Mathura News: निजी विवि के छात्र को बस चालक-परिचालक ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bus driver and conductor beat up a student of a private university
मथुरा। झगड़े के बाद हुए पथराव में क्षतिग्रस्त हुई विवि की बस। - फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर में एक निजी विवि की बस के चालक-परिचालक ने छात्र की पिटाई कर दी। साथियों ने जब छात्र को बचाने का प्रयास किया तो चालक-परिचालक ने अपने गांव के युवाओं को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पथराव हुआ। पथराव में बस के शीशे टूट गए। तीन छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने विवि के मैनेजर की तहरीर पर छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस देर रात तक हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

जैंत क्षेत्र के निजी विवि की बस पर फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी दो युवक चालक और परिचालक हैं। बुधवार को उनका विवि के एक छात्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार की रात को चालक और परिचालक बस को लेकर आगरा जा रहे थे। बस में आगरा निवासी छात्र भी बैठा था। चालक-परिचालक ने छात्र को पीटने के लिए गांव से कुछ युवाओं को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही बस शहजादपुर पहुंची तो चालक ने बस को रोक लिया और छात्र की पिटाई शुरू कर दी। यह देख अन्य छात्रों ने विरोध किया तो चालक-परिचालक और उनके साथियों ने अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन थम गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहा। पुलिस को जानकारी हुई तो थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दो देख हमलावर मौके से भाग गए।

पुलिस ने झगड़े में घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed