फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus caught fire on Yamuna Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bus caught fire on Yamuna Expressway
बस में लगी आग को बुझाते कर्मचारी।
सुरीर (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में अचानक आग लग गई। लपटें देख चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र के पदविहार निवासी बस चालक गंगाराम उर्फ शंभू शनिवार को मथुरा से बुकिंग की सवारियां लेकर नोएडा गए थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे सवारियों को नोएडा छोड़कर यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए मथुरा लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरिया के पास चालक गंगाराम को बस में पीछे की तरफ आग लगी दिखाई दी। उसने बस को सड़क के किनारे खड़ा किया और परिचालक के साथ बस से कूद गए। दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक बस जल चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से जली बस को टोल प्लाजा पर पहुंचवाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed