फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion grabs jewelery from retired soldier

Agra News: सेवानिवृत फौजी से हड़प लिए गहने, सराफा का दिया चेक भी हो गया बाउंस; कोर्ट ने तलब किया आरोपी

Tue, 14 Apr 2026 10:51 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 10:51 AM IST
सार

सेवानिवृत फौजी ने विवाह के दाैरान आभूषण बनवाए थे। आभूषणों की चमक फीकी होने और टूट-फूट होने पर उन्होंने सराफा से संपर्क किया। सराफा ने गहने लेने के बाद गुम हो जाने की बात कही। जो चेक दिया, वह भी बाउंस हो गया। 

विज्ञापन
Bullion grabs jewelery from retired soldier
कोर्ट ने आरोपी तलब करने के दिए आदेश - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में सेवानिवृत फौजी से गहने हड़पकर सात लाख रुपये का चेक देने का मामला सामने आया है। इस मामले में अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी महेश नौटियाल ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अटूस निवासी आरोपी राहुल कुमार को तलब करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव लोह करेरा निवासी सेवानिवृत फौजी मोहन सिंह ने वाद दायर कराया। आरोप लगाया कि वह गांव में कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने अपने विवाह के दौरान वर्ष 2006 में विपक्षी राहुल कुमार से दो सोने की चूड़ी, मंगल सूत्र, एक चेन का कुल वजन 76 ग्राम की बनवाई थी। सोने की चमक फीकी पड़ने और टूट-फूट होने पर 25 मार्च 2024 को उन्होंने गहने विपक्षी को दिखाए। 
विज्ञापन


उसने 15 दिन बाद आकर ले जाने को बोल दिया। इसके बाद कई महीनों तक बहाने बनाता रहा और गुम जाने का बहाना बनाकर गहनों की कीमत के रूप में सात लाख रुपये का चेक दे दिया। बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed